गोपालगंज: चर्चित भू माफिया गिरफ्तार, एसपी विनय तिवारी ने बताया, पहले से थे कई मामले दर्ज
शहर के बंजारी रोड निवासी चर्चित भू माफिया गंग दयाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित भू माफिया पर कई संगीन मामले दर्ज थे। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर दी है। इसकी जानकारी एसपी विनय तिवारी ने नगर थाना में बुधवार की शाम 5 बजे दी।