कोंडागांव: कोंडागांव बाईपास मार्ग पर बड़ा हादसा टला, जगदलपुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, नहीं हुई कोई जनहानि
कोंडागांव जिला मुख्यालय के नारंगी नदी क्षेत्र पर स्थित बाई पास मार्ग पर आज सोमवार की शाम लगभग 4:30 बजे एक बड़ा हादसा होते होते बचा। जानकारी के मुताबिक रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही एक सफेद रंग की कार बाईपास मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई। गनीमत रही इस गंभीर हादसे में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं लगी। वहीं मौके पर पहुंची भीड़ ने कार.