भोगांव: भोगांव क्षेत्र में गैस टैंकर की रोडवेज बस से टक्कर, चालक हुआ घायल
भोगांव क्षेत्र में एक रोड बस आगरा से सवारी लेकर छिबरामऊ जा रही थी। जिसने अचानक से भोगांव सीएचसी के पास ब्रेक लगा दी। वहीं पीछे से एक गैस टैंकर आ रहा था। जो कि बस से टकरा गया। जिसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।