किशनगंज: गाय को बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे उतरी कार, दो लोग बाल-बाल बचे
जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली खुशियारा गांव के समीप नारायण खेड़ा रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया। नारायण खेड़ा निवासी गिरिराज मेहता अपनी कार से कार्यक्रम से लौट रहे थे। कार में उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी सवार था। रास्ते में अचानक एक गाय सामने आ जाने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।