कुशलगढ़: 16 जून तक बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 17 जून को चक्का जाम की चेतावनी दी कांग्रेस ने
कुशलगढ़ क्षेत्रीय विधायक रमीला खड़िया के नेतृत्व में सोमवार दोपहर 1 बजे कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और सहायक अभियंता कैलाश जाजोरिया को क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में हंसमुख लाल सेठ, रजनीकांत खाब्या, विजय सिंह मईड़ा, प्रीति तलेसरा, सुरेश गाड़िया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।