मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में गरजे राकेश टिकैत, बोले- अब 72 घंटे से कम नहीं होगा धरना, अब बोरिया-बिस्तर वाला होगा धरना
युवा कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि राकेश टिकैत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर पर पहुंचे और स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को धरना, पंचायत और आंदोलन की परंपरा समझाई और 72 घंटे का धरना करने की जरूरत बताई। 35 वर्ष से कम उम्र के युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण की घोषणा की गई। कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने भाग लिया और 150 नए सदस्य शामिल किए