तरबगंज: उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र के सलोनीमोहम्मदपुर बंधे के पास पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, एसएचओ बाल-बाल बचे
उमरी बेगमगंज थानाक्षेत्र के सलोनी मोहम्मदपुर बंधे पर मंगलवार भोर ढाई बजे उमरी बेगमगंज की सयुंक्त पुलिस टीम की करवायी में एक लाख रुपये का इनामिया बदमाश सोनू पासी उर्फ भूरे ढेर हो गया जबकि जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा।पुलिस के मुताबिक बदमाशों के आने की सूचना पर उमरी बेगमगंज, खोडारे व एसओजी पुलिस की सयुंक्त टीम के उन्हें हिरासत में लेने की योजना बनायी।