ठेठईटांगर: 3 साल बाद मिला भाई: सिमडेगा पुलिस की पहल से लौटी खुशियां
गुरुवार को 3:40 बजे सिमडेगा पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए 3 वर्षों से लापता मानसिक रूप से कमजोर युवक भालेन केरकेट्टा को परिजनों से मिलवाया। टी.टांगर थाना क्षेत्र से लापता हुए भालेन का पता पश्चिम बंगाल के पुरूलिया स्थित ‘अपना घर आश्रम’ में चला। पुलिस के प्रयास से उसे सुरक्षित लाकर परिवार को सौंपा गया, जिससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।