गुना नगर: म्याना हाईवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, भैंसाना से लौट रहे तीन किशोरों को टक्कर, हालत गंभीर
गुना जिले के म्याना के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार 27 मई की सुबह करीब साढ़े 8 बजे तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार किशोरों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के कदवाया निवासी युवक भैंसाना से यज्ञ देखकर लौट रहे थे।