बाली: फालना में जैन समाज ने धूमधाम से मनाया महावीर जन्म कल्याणक, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
Bali, Pali | Apr 10, 2025 फालना में गुरुवार सुबह 11 बजे जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ के बैनर तले भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।शोभायात्रा का शुभारंभ सर्वोदय पारसनाथ मंदिर से हुआ, जो वल्लभ विहार, स्वर्ण मंदिर, दादाबाड़ी निकली।