बाली: बाली पंचायत समिति में जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण और पट्टा वितरण समेत कई मुद्दों पर सुनी गई जनता की समस्याएं
बाली पंचायत समिति सभागार में बुधवार को दोपहर 1 बजे ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। तहसीलदार जितेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई इस जनसुनवाई में कुल 13 शिकायतें दर्ज की गईं। विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा, बीसीएमओ हितेंद्र बागोरिया और नगरपालिका ईओ राजल राव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।