सिराथू: रामवन गमन मार्ग के डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल, भेजे गए अस्पताल
कोखराज थाना क्षेत्र के रामवन गमन मार्ग पर बुधवार रात एक बाइक पर सवार दो लोग हादसे के शिकार हो गए हैं।वनवे के डिवाईडर से टकरा कर दोनों घायल हो गए।दोनों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।खोराव गाँव के रहने वाले जैस गुप्ता और गुड्डू वापस खोराव जा रहे थे।रामवन गमन मार्ग के निर्माण के लिए वनवे बना दिया है।