द्वारका जिले की एंटी बरगलरी सेल की पुलिस टीम ने एक बरगलर को द्वारका जेल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भरत उर्फ माननी के रूप में हुई है। यह आरोपी पहले से कई मामलों में शामिल रह चुका है। इसकी गिरफ्तारी से सोने और चांदी के ज्वैलरी, 2 स्मार्टफोन और 1 बंडल कॉपर की वायर बरामद की गई है।