सोहागपुर: निपनिया गांव में नवविवाहिता ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, पुलिस मौके पर पहुंची
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निपनिया गांव में कुएं में कूद कर एक नव विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है, पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है की घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची है,और मामले पर मर्ग कायम कर ली है, मृतिका का नाम मनीषा बंजारा बताया जा रहा है, मौत का कारण अभी अज्ञात है।