झालरापाटन: वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया, गढ़ परिसर में संग्रहालय और नाट्यशाला का भी किया अवलोकन
झालावाड़ के गढ़ परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे एक सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गढ़ परिसर में स्थित संग्रहालय और भवानी नाट्यशाला का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। इनके अलावा, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।