कटनी नगर: शिकायत पर बालाजी नगर पहुंची महापौर, नाला निर्माण कार्य में सुधार के दिए निर्देश
शहर के बालाजी नगर क्षेत्र में हाल ही में बने नाले को लेकर नागरिकों द्वारा मिल रही शिकायत के बाद महापौर प्रीति संजीव सूरी आज सोमवार दोपहर 12:30 मिनट शहर के बालाजी नगर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया इस दौरान नागरिकों ने बताया कि नाले निर्माण में कई खामियां हैं जगह-जगह अप- डाउन के कारण पानी का प्रवाह बाधित हो रहा है और पानी एक जगह एकत्रित होने की समस्या है।