भरगामा: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में तेज हुआ जनसंपर्क अभियान, रजनीश रंजन ने किया सघन दौरा
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रत्याशी रजनीश रंजन ने भरगामा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का सघन दौरा कर जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया।