गोंडा के मोतीगंज काजीदेवर (सैदवापुर) निवासी छीछालेदर ने पुलिस अधीक्षक और पुलिस उप महानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने जान-माल की सुरक्षा और विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही रामप्रताप व अन्य के साथ उनका जमीनी विवाद दीवानी न्यायालय में लंबित है। आरोप के मुताबिक, पूर्व प्रधान व हिस्ट्रीशीटर गौरव शुक्ला, जिस पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है, अन्य विपक्षियों के साथ मिलकर विवादित जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि लेखपाल द्वारा गौरव शुक्ला के पुत्र को अवैध रूप से ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायत शासन से करने के बाद से उन्हें लगातार जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनका पूरा परिवार भयभीत है।
Gonda, Gonda | Jun 9, 2026