जिला अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े चिकित्सा उपकरणों की चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन का छोटा सिलेंडर सहित अन्य उपकरण चोरी कर ले जाए जा रहे थे। एक निजी एंबुलेंस चालक मुकेश राणा ने युवक को कचरे में उपकरण भरकर ले जाते देखा, जिस पर उसने तुरंत अस्पताल चौकी को सूचना दी।