बड़वारा: विलायत कला में शराब दुकान हटाने व अवैध बिक्री के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Badwara, Katni | Jun 19, 2026 कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विलायत कला में नियम विरुद्ध संचालित शराब दुकान और क्षेत्र के गांवों में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार की शाम क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर के नाम एक शिकायती ज्ञापन बड़वारा तहसीलदार को सौपा हैं