जालौर: मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री व जल संसाधन मंत्री को लिखा पत्र जवाई नदी को पुनजीर्वित करने की मांग
Jalor, Jalor | Jul 22, 2024 राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सीएम भजनलाल और जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को पत्र लिखकर जवाई नदी को पुनर्जीवित करने की मांग की है। साथ ही जवाई बांध (पाली) से पानी जोधपुर पहुंचाने की प्रस्तावित योजना को जालोर के लिए कुठाराघात बताया है। गर्ग ने जवाई पुनर्भरण योजना और जालोर जिले के हितों को लेकर पत्र लिखा है।