जालौर: जिले में सावन मास के पहले सोमवार को सुबह 4 बजे से शिवालयों में शुरू हुआ जलाभिषेक, उमड़ी भक्तों की भीड़
Jalor, Jalor | Jul 22, 2024 जालोर सहित जिले भर में सावन के पहले सोमवार को लेकर सुबह 4 बजे के साथ ही शिवालयों में शिवलिंग पर जल-दूध चढ़ाकर अभिषेक किया जा रहा है। भगवान शिव के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लग रही हैं। मंदिरों में हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे सुबह से ही गूंज रहे हैं।