बांधवगढ़: पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट और जान से मारने की धमकी, कोतवाली में मामला दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदरा स्थित दान सिंह फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारी लाल सिंह (39 वर्ष)निवासी ग्राम हथेड़ा जिला कटनी, जो वर्तमान में कुदरा में कार्यरत हैं, उनके साथ ग्राम निगहरी निवासी शैलू सिंह ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया है मामला हुआ दर्ज।