झांसी: पुतला दहन करने पर थाना नवाबाद पुलिस ने भानु सहाय को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बाहर आते ही फिर जलाने की दी धमकी
Jhansi, Jhansi | Jun 7, 2026 पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पुतला दहन करने वाले बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानु सहाय को पुलिस ने जेल भेज दिया था तीन दिन बाद जेल से रिहा होने के बाद भानु सहाय ने ऐलान किया कि वह फिर से पुतला दहन करेंगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 3 दिन पहले प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षा मंत्री का पुतला जलाने पर पुलिस ने भेजा था जेल।