शाहबाद: बजट में केलवाड़ा को मिली उप जिला अस्पताल की सौगात, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
Shahbad, Baran | Feb 23, 2025 क्षेत्रीय विधायक डॉ. ललित मीणा के प्रयासों से राज्य सरकार की ओर से बजट में केलवाड़ा अस्पताल को उप जिला अस्पताल बनाने की घोषणा होने पर कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी रविवार सुबह 10 बजे मिली। इस मौके पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई। अस्पताल परिसर में एकत्रित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सा प्रभारी को बधाई दी।