बलरामपुर: योग सप्ताह के अंतर्गत तुलसी पार्क में योगाचार्य अजय मिश्रा द्वारा कराया गया योगाभ्यास
16 जून सोमवार सुबह 7:00 बजे तुलसी पार्क में योग सप्ताह के अंतर्गत पतंजलि योगपीठ के योगाचार्य अजय मिश्रा द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया उन्होंने विश्व योग दिवस 21 जून को अधिक से अधिक लोगों को सामूहिक योग अभ्यास में आने के लिए प्रेरित किया। योगाभ्यास में वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव संजय शर्मा डी पी सिंह एवं बड़ी संख्या में नगर के लोग मौजूद रहे।