सुल्तानपुर: देवर ने भाभी से की छेड़छाड़, रेप की कोशिश, पीड़िता घर पर थी अकेली, आरोपी ने दी धमकी- बच्चों को जान से मार दूंगा
सुल्तानपुर के कुड़वार थाना अंतर्गत एक गांव की महिला ने अपने देवर के खिलाफ छेड़छाड़ और बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता अपने घर में अकेली रहती है और छोटे-छोटे बच्चों की देखभाल करती है।आरोपी पिछले कुछ दिनों से पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। महिला ने इस बारे में अपने परिवार और गांव के प्रतिष्ठित लोगों को बताया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।