सुल्तानपुर: सड़क दुर्घटना में शिक्षक की दर्दनाक मौत, गोसाईगंज थानाक्षेत्र के इटकौली मोड़ के पास हुआ हादसा
सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इटकौली चौराहे पर सोमवार सुबह 7 बजे के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। जूनियर हाईस्कूल बैदहा में कार्यरत शिक्षक सौरभ कुमार की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने विद्यालय की ड्यूटी पर जा रहे थे और एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सोमवार को सुबह सौरभ कुमार अपने स्कूल के लिए निकले थे।