लकड़ी नबीगंज: मदारपुर किशनपुरा में राम जानकी मंदिर में अवैध घोटाले को लेकर एसडीओ ने किया निरीक्षण
लकड़ी नवीगंज प्रखंड के मदारपुर किशनपुरा गांव में राम जानकी मंदिर में अवैध घोटाले को लेकर ग्रामीणों के शिकायत पर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा मंदिर का निरीक्षण की गई। अनुमंडल पदाधिकारी रोचना माद्री ने बताया कि अवैध घोटाला करने वाले तथा मंदिर के में टिकट के नाम पर अवैध वसूली करने वाले लोगों के विरुद्ध जांच कार्रवाई होगी।