लकड़ी नबीगंज: लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए ओपी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आपसी भाईचारा के साथ बिना डीजे आर्केस्ट्रा अश्लील गाना का उपयोग किया ही सरस्वती पूजा मनाने का पूजा समिति सदस्यों को अपील किया गया है। प्रशासनिक गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई होगा।