लकड़ी नबीगंज: लकडी नवीगंज में बकाया बिजली बिल नहीं देने पर दो लोगों का कटा कनेक्शन
लकड़ी नवीगंज प्रखंड में समय से नोटिस देने के बाद बकाया बिजली बिल नहीं देने वाले बकायादार पर बिजली विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। अनुमंडल बिजली विभाग के एसडीओ के निर्देश पर बिजली विभाग के के ने अलग-अलग गांव में ₹1000 से अधिक बिजली बिल रखने वाले दो लोगों का शनिवार को कनेक्शन काट दिया।