बांका: एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर परिषद ने निकाली जागरूकता रैली
Banka, Banka | Jun 6, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर परिषद बांका द्वारा शनिवार की सुबह 8:00 बजे शहर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना था।