टिकारी: गुलरियाचक में ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ द्वारा चंद्रिका सिंह दांगी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
Tikari, Gaya | Apr 13, 2026 टिकारी प्रखंड के सिमुआरा पंचायत स्थित गुलरियाचक में ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के बैनर तले सम्मान समारोह आयोजन सोमवार संध्या किया गया। स्व. चंद्रिका सिंह दांगी की याद में आयोजित प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के सफल प्रतिभागियों को टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण व स्कूली छात्र उपस्थित रहे।