लखीमपुर: पढ़ुआ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत पर CM ने लिया संज्ञान, DM और SP ने घायलों का जाना हाल-चाल
लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में औघड़ बाबा और बोझिया पंप के बीच हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद मामला शासन स्तर तक पहुंच गया है। मुंडन संस्कार में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 22 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने दुख जताया है और नवागत डीएम और पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना है।