पनागर: बरेला में शराबी पुलिसकर्मी का हंगामा, युवक से मारपीट, वीडियो वायरल
बरेला थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मी की गुंडागर्दी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां डायल 112 वाहन में तैनात एक आरक्षक ने कथित तौर पर नशे की हालत में बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया और एक स्थानीय युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो शनिवार दोपहर 2 बजे सामने आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों