हाथरस: संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालपुर भूतपुरा में एक महिला पूनम पत्नी देवेंद्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव देख परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।