खगड़िया: गोगरी चक में किराए के कमरे में महिला अमीन की संदिग्ध मौत, प्रेम प्रसंग और काम के दबाव के एंगल पर जांच शुरू
खगड़िया के गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी चक में बुधवार की सुबह 10 बजे 28 वर्षीय महिला अमीन बरखा रानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। वह अपने किराए के कमरे में पंखे से लटकी मिलीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।