अन्ता: नगरपालिका अंता में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया
Antah, Baran | Dec 25, 2024 स्वच्छ भारत मिशन MIS इंजीनियर लविना शर्मा ने बुधवार शाम 5 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि नगरपालिका अंता द्वारा अधिशाषी अधिकारी अभय कुमार मीना के आदेशानुसार बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष को नगर पालिका अंता परिसर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।