बक्सर: बक्सर में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव का आयोजन, उप मुख्यमंत्री हुए शामिल
Buxar, Buxar | Apr 22, 2025 1857 के स्वतंत्रता स्वतंत्रता संग्राम ने भारत की चेतना को जागृत कर भारतीय मानस को बदल दिया। उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने नगर भवन में आयोजित वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह में कही। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी और दमन के कारण भारत का समाज पूरी तरह से कमजोर हो चुका था। तब वीर कुंवर सिंह अंग्रेजो पर टूट पड़े।