Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
image
image
image
image
image
image

डायट में सक्षम प्रशिक्षण का शुभारंभ, प्रधानाध्यापकों के क्षमता संवर्धन पर जोर #देवरिया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में मंगलवार को जनपद के समस्त विकासखंडों में कार्यरत परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए सक्षम मॉड्यूल आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन डायट प्राचार्य डॉ. रामजियावन मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रधानाध्यापकों के क्षमता संवर्धन, नेतृत्व कौशल और विद्यालय प्रबंधन क्षमता को विकसित करना है, ताकि विद्यालयों में शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी बनाया जा सके। अपने संबोधन में डायट प्राचार्य डॉ. रामजियावन मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में बच्चों के हित एवं सर्वांगीण विकास को लेकर व्यापक परिकल्पना की गई है। वर्तमान समय की चुनौतियों के बीच विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित करने में प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण प्रधानाध्यापकों को गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शिक्षण प्रक्रिया, सह-शैक्षणिक गतिविधियों, नेतृत्वकर्ता की भूमिका, अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता, विद्यालयीय दायित्व, वित्तीय एवं प्रशासनिक दायित्व तथा अकादमिक उन्नयन से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से प्रधानाध्यापकों को अनुसंधानपरक शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यालय विकास की प्रभावी रणनीतियों से भी परिचित कराया जाएगा, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। वहीं प्रशिक्षण प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि प्रधानाध्यापक विद्यालय के नेतृत्वकर्ता के रूप में विद्यालय के विकास और प्रभावी संचालन के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होता है। विद्यालय की शैक्षिक, प्रशासनिक, अकादमिक और सामाजिक उपलब्धियां प्रधानाध्यापक के विजन एवं कार्यकुशलता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक की भूमिका बहुआयामी होती है। वह विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी पूर्ण क्षमता तक पहुंचने का अवसर मिले। प्रभावी विद्यालय नेतृत्व के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाध्यापकों को विद्यालय नेतृत्व, शैक्षिक गुणवत्ता, प्रशासनिक कार्य, वित्तीय प्रबंधन, अभिभावक सहभागिता, सह-शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर संदर्भदाता रामदास, आफताब अहमद, जितेंद्र कुमार, परशुराम यादव सहित डॉ. जितेंद्र कुमार, अखिलेश राय, दिलीप गोंड, गोविंद गुप्ता, सीमा कुमारी तथा जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए प्रतिभागी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। #Deoria #DeoriaNews #DeoriaPost #DIETDeoria #SakshamTraining #सक्षमप्रशिक्षण #प्रधानाध्यापक #शिक्षाविभाग #बेसिकशिक्षा #परिषदीयविद्यालय #शिक्षा #राष्ट्रीयशिक्षानीति2020 #NEP2020 #TeacherTraining #SchoolEducation #UttarPradesh

Salempur, Deoria | Aug 11, 2026

MORE NEWS

देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवगांव में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौ/त हो गई, जबकि स्कूल के आठ शिक्षक और सात छात्र घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवगांव में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौ/त हो गई, जबकि स्कूल के आठ शिक्षक और सात छात्र घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Salempur, Deoria | Aug 11, 2026

🚨 DM के सख्त निर्देश: छात्रवृत्ति 15 अगस्त तक पूरी करें, गैरहाजिर छात्रों पर होगी कार्रवाई

#देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल निगम, समाज कल्याण एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

🔹 जल निगम: जिन परियोजनाओं के लिए भूमि की आवश्यकता है, वहां भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उपलब्ध भूमि की खतौनी जल निगम के नाम दर्ज कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से पूरी कराने को कहा। 16 स्थानों पर भूमि उपलब्ध है, जबकि 14 स्थानों पर भूमि उपलब्ध होना बाकी है।

🔹 छात्रवृत्ति: समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति संबंधी सभी कार्रवाई 15 अगस्त तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए।

🔹 आश्रम पद्धति विद्यालय: स्वीकृत नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। छात्र अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य और समाज कल्याण अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। DM ने संबंधित प्रधानाचार्य का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।

🔹 अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी: नलकूप एवं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। अगली बैठक में स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश देते हुए कहा कि अनुपस्थिति अथवा निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी।

🔹 जिला कार्यक्रम अधिकारी को संबंधित BDO से समन्वय कर आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए रामजियावन मौर्या, डीपीओ आदिश मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार पाण्डेय, जल निगम ग्रामीण अभियंता अखिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
DM Deoria 

#Deoria #DeoriaDM #MadhusudanHulgi #DeoriaNews #UPNews #DeoriaPost

🚨 DM के सख्त निर्देश: छात्रवृत्ति 15 अगस्त तक पूरी करें, गैरहाजिर छात्रों पर होगी कार्रवाई #देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल निगम, समाज कल्याण एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। 🔹 जल निगम: जिन परियोजनाओं के लिए भूमि की आवश्यकता है, वहां भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उपलब्ध भूमि की खतौनी जल निगम के नाम दर्ज कराने की कार्रवाई प्राथमिकता से पूरी कराने को कहा। 16 स्थानों पर भूमि उपलब्ध है, जबकि 14 स्थानों पर भूमि उपलब्ध होना बाकी है। 🔹 छात्रवृत्ति: समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति संबंधी सभी कार्रवाई 15 अगस्त तक हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए। 🔹 आश्रम पद्धति विद्यालय: स्वीकृत नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। छात्र अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य और समाज कल्याण अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। DM ने संबंधित प्रधानाचार्य का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। 🔹 अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी: नलकूप एवं सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। अगली बैठक में स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश देते हुए कहा कि अनुपस्थिति अथवा निर्देशों की अवहेलना पर कार्रवाई की जाएगी। 🔹 जिला कार्यक्रम अधिकारी को संबंधित BDO से समन्वय कर आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए रामजियावन मौर्या, डीपीओ आदिश मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार पाण्डेय, जल निगम ग्रामीण अभियंता अखिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। DM Deoria #Deoria #DeoriaDM #MadhusudanHulgi #DeoriaNews #UPNews #DeoriaPost

Salempur, Deoria | Aug 11, 2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | #देवरिया

♦️ सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू कॉलोनी स्थित परमारती पोखरा में डॉ. एच.एस. राय के यहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल गेट पर जमकर हंगामा किया।

♦️ बताया जा रहा है कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी मद्धेशिया परिवार पिछले करीब 10 दिनों से बच्चे का इलाज करा रहा था। मृतक बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि अस्पताल में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

♦️ बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

⚠️ पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

#Deoria #DeoriaNews #BreakingNews #देवरिया_न्यूज़ #HospitalNews #DeoriaPolice

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | #देवरिया ♦️ सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू कॉलोनी स्थित परमारती पोखरा में डॉ. एच.एस. राय के यहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल गेट पर जमकर हंगामा किया। ♦️ बताया जा रहा है कि बरियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी मद्धेशिया परिवार पिछले करीब 10 दिनों से बच्चे का इलाज करा रहा था। मृतक बच्चे के पिता ने आरोप लगाया कि अस्पताल में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। ♦️ बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। ⚠️ पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। #Deoria #DeoriaNews #BreakingNews #देवरिया_न्यूज़ #HospitalNews #DeoriaPolice

Salempur, Deoria | Aug 11, 2026