रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी जिला अस्पताल की बीपी मशीन पर उठे सवाल, मरीज ने गलत रीडिंग का लगाया आरोप, प्रभारी ने जांच के लिए भेजी शिकायत
रामगंजमंडी जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लगी डिजिटल बीपी मशीन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक मरीज ने मशीन द्वारा लगातार गलत रीडिंग दिखाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन से शिकायत की है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे मरीज वाजिद अली ने बताया कि तीन दिन पहले वह स्वास्थ्य जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां डिजिटल बीपी मशीन से रक्तचाप मापा