हरदा: हरदा में अतिक्रमण हटाओ अभियान: जर्जर भवन तोड़े, ट्रैफिक जाम वाले इलाकों से ठेले हटाए गए
Harda, Harda | May 27, 2026 शहर में लगातार लग रहे ट्रैफिक जाम और नागरिकों की शिकायतों को देखते हुए बुधवार को नगर पालिका एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाए गए, वहीं जर्जर भवनों को भी ध्वस्त किया गया। यदि निर्धारित समय में भवन नहीं हटाए गए तो नगर पालिका स्वयं कार्रवाई कर खर्च संबंधित मकान मालिकों से वसूलेगी।