घाटमपुर: अज्योरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत ,किशोर हुआ घायल ,जिला अस्पताल रेफर
सजेती थाना क्षेत्र के अज्योरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक में सवार युवक की मौके हो गई व किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी घाटमपुर लाए, जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।