घाटमपुर: स्योदी ललईपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
घाटमपुर क्षेत्र के स्योदी ललईपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार में महिला सड़क की ओर जा गिरी तभी ट्रक महिला को कुचलते हुए भाग निकला। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वही पति बाल बाल बच गया।पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।