घाटमपुर: पतारा कस्बे में ट्राला व डंपर की आमने-सामने भिडंत में दो लोग हुए घायल ,एक को किया रेफर
पतारा कस्बे में तेज रफ्तार ट्राला ने सामने से आ रहे डंपर में कट मारते हुए दूसरे डंपर से टकरा गया। हादसे में ट्राला व डंपर दोनो के चालक केबिन में फंस गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएनसी की टीम की मदद से दोनो चालकों केबिन से बाहर निकाल पतारा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों का उपचार कर एक को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया हैं।