नागदा: नागदा को इंदौर का भागीरथ बना रही भाजपा की नपा परिषद, कांग्रेस का आरोप, गंदे पानी से भरी मटकी फोड़कर प्रदर्शन
Nagda, Ujjain | Apr 24, 2026 नागदा में दूषित पेयजल की समस्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस पार्षदों और प्रतिनिधियों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर गंदे पानी से भरी मटकी फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा की नगर पालिका परिषद पर शहर को इंदौर के भागीरथपुरा जैसा हाल बनाने का आरोप लगाया। नागदा में बीते कई दिनों से शहर के अलग-अलग वार्डों में दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायतें लगातार सामन