बालाघाट: गाय चराने वाले के बेटे ने MBBS में सफलता पाकर रचा इतिहास, गांव हुआ गौरवान्वित
जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम मगरदर्रा के साधारण परिवार से आने वाले निकेश मर्षकोले ने एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास रच दिया है। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद निकेश ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह बड़ी सफलता हासिल की। निकेश के पिता वर्षों से गांव में गाय चराकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कठिन परिस्थितियों के बीच निकेश ने पढ