हरिहरगंज: हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में80एकड़ तक फैली स्ट्रॉबेरी की खेती, सैकड़ों मजदूरों को मिलरहा रोजगार,प्रति एकड़3लाख तक कमाई
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के लिए कमाई का बेहतर जरिया बन रही है। यहां करीब 70 से 80 एकड़ भूमि पर दर्जनों किसान स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं। इस खेती से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि क्षेत्र के सैकड़ों मजदूरों को भी रोजगार मिल रहा है। बेहतर उत्पादन और बाजार में मांग के कारण स्ट्रॉबेरी की खेती की जा रही है।