पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा गांव में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 60 वर्षीय राजमुनि पाठक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दो अज्ञात लोग राजमुनि पाठक के घर पहुंचे और उन्हें बाहर बुलाकर अपने साथ ले गए। परिजनों के मुताबिक, उस समय घर में केवल उनकी पत्नी