अररिया: दुर्गा पूजा को लेकर शहर में एसएसबी के साथ SDO और SDPO ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Araria, Araria | Oct 16, 2026 दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अररिया जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में शुक्रवार को सदर एसडीओ स्वतंत्र दीक्षित और सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल एवं एसएसबी के जवानों ने शहर के संवेदनशील स्थानों, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला